पीलीभीत, फरवरी 25 -- पीलीभीत। समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने वाले दो सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) समेत 17 कर्मचारियों का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इस मामले में एक दिन का वेतन रोका गया है। मुख्य लेखा परीक्षा अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ के वार्षिक प्रतिवेदन 2018-19 के प्रस्तरों की समीक्षा बैठक 13 फरवरी को गोमती सभागार में डीपीआरओ स्तर से की गई थी। इस बैठक में आप अनुपस्थित रहे। इस वजह से ग्राम पंचायत से संबंधित प्रश्नों की समीक्षा नहीं की जा सकी। इस मामले में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास ने कड़ा रुख अपनाते हुए सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) समेत 17 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश कर दिए हैं। इन सभी अधिकारी व कर्मचारियों को तीन दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। स्पष्टीकरण ना प्राप्त होने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.