गया, जनवरी 27 -- आमस पुलिस एसटीएफ, वन विभाग और उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को बिहारी बिगहा के पास जंगल पहाड़ों में छापेमारी अभियान चलाकर दो एकड़ में लगी अफीम की खेती को विनष्ट किया है। पुलिस द्वारा यहां यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार की गई है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि जंगली क्षेत्र में अफीम की खेती कौन कर रहा है इसकी भी पड़ताल की जा रही है। इनकी संयुक्त टीम ने एक सप्ताह के अंदर सात एक्स में लगी अफीम को नष्ट कर चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...