हजारीबाग, फरवरी 11 -- चौपारण, प्रतिनिधि। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत चौपारण पुलिस और वन विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की संयुक्त टीम ने दैहर पंचायत के पत्थलगड़ा और करगा के दुर्गम जंगलों में छापेमारी कर करीब 2 एकड़ में लगी अवैध अफीम की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया। पुलिस ने ड्रोन तकनीक का सहारा लेकर सटीक लोकेशन ट्रेस की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 8 डिलीवरी पाइप बरामद कर नष्ट कर दिया। बरही एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल के नेतृत्व में चलाया गया। टीम में चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ,एसआई सुबिन्दर राम, सरवन कुमार, दिव्य प्रकाश,एएसआई बादल महतो और कमरुद्दीन,सशस्त्र बल एवं वन विभाग के कर्मी शामिल थे। थाना प्रभारी ने कहा कि अफीम की खेती और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.