गाज़ियाबाद, मई 24 -- लोनी, संवाददाता। लोनी के रूप नगर विद्युत उपकेंद्र प्रथम व द्वितीय पर विद्युत कर्मचारियों द्वारा रविवार को वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) बदलने का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते दोनों उपकेंद्रों पर रविवार को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि क्षेत्र के रूप नगर विद्युत उपकेंद्र प्रथम व द्वितीय पर वीसीबी बदलने का कार्य किया जाना है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों द्वारा कार्य पूर्ण किए जाने पर आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.