फतेहपुर, नवम्बर 27 -- फतेहपुर। उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति के लिए कराए जाने वाले अनुरक्षण कार्य के चलते दो उपकेंद्रो की बिजली आपूर्ति 28 नवम्बर को तीन घंटे बाधित रहेगी। यह जानकारी देते हुए एक्सईएन प्रथम रत्नेश जायसवाल ने बताया कि राधानगर टाउन एवं बेरूईहार उपकेंद्र के तहत 11 हजार की लाइन में अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। जिसके चलते शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक दोनो उपकेंद्रो से पोषित होने वाले फीडरों की आपूर्ति बाधित रहेगी। अपील करते हुए कहा कि समयानुसार उपभोक्ता पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.