अयोध्या, दिसम्बर 19 -- अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। कोहरे का सबसे ज्यादा असर यात्रियों पर पड़ रहा है। रेल, हवाई व सड़क परिवहन इससे सीधे प्रभावित है। खराब मौसम के चलते बेहद जरूरी काम से अपने घरों से बाहर निकलने वाले लोग यात्रा में परेशान हो रहे हैं। खासतौर पर हवाई यात्रा में अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए यात्री खासा परेशान हो रहे हैं। शुक्रवार को भी महर्षि वाल्मीकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, हैदाराबाद के यात्री बुरी तरह से अपनी फ्लाइट कैंसिल या लेट होने से परेशान रहे। शुक्रवार को अयोध्या से आने व जाने वाली दो उड़ानें रद रहीं। वहीं यहां आने व यहां से जाने वाली 6 विमानों के विलंबित रहने से यात्री पूरे दिन बेचैन रहे। हिसार से अयोध्या आने वाली उड़ान रद कर दी गई। एलांइस एयर का यह विमान हिसार से ही उड़ान नहीं भर पाया। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.