लखीमपुरखीरी, नवम्बर 13 -- सरदार पटेल की 150 वीं वर्षगांठ पर आयोजित तिरंगा यात्रा में ड्यूटी करने जा रही आशा बहुएं हादसे का शिकार हो गईं। ईसानगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 730 पर दो रिक्शा की आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक ई रिक्शा पलट गया। जिसमें सवार एक आशा वर्कर की मौत हो गई। जबकि तीन आशा वर्कर जख्मी हुईं। आशाओं की तिरंगा यात्रा में ड्यूटी लगाई गई थी। हादसे का शिकार हुई आशा बहुओं को खमरिया सीएचसी लाया गया। जिनमें से एक आशा वर्कर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जख्मी तीनों आशाओं को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गुरुवार को खमरिया थाना क्षेत्र में रेहुआ चौराहे से महरिया के एक निजी स्कूल तक तिरंगा यात्रा निकाली जानी थी। तिरंगा यात्रा का आयोजन सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के मौके पर किया गया था। इस तिरंगा यात्रा में आशा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.