भागलपुर, फरवरी 1 -- सुलतानगंज। थाना क्षेत्र के महेशी और गंगापुर से कांड के दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भागलपुर भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी गंगापुर से डबलू यादव और महेशी से संजय यादव को गिरफ्तार किया गया। दोनों पूर्व के कांड के आरोपी थे। उक्त जानकारी थाना प्रभारी मृयुंजय कुमार ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...