सुल्तानपुर, फरवरी 4 -- लंभुआ, संवाददाता। डीएम के अनुमोदन के बाद लंभुआ कोतवाली पुलिस ने अपराध में लिप्त दो आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कर विधिक के साथ कार्रवाई शुरू की। कोतवाली प्रभारी धीरज के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गरएं निवासी धीरज सिंह उर्फ हिमांशु (21) एक शातिर किस्म का अपराधी है। जिसका एक संगठित गिरोह है। उन्होंने बताया कि गैंग के सक्रिय सदस्य गरएं निवासी शुभम सिंह द्वारा भी अपराध किए गए हैं। इनके विरुद्ध गवाह देने से भी गवाह डरता है। डीएम के अनुमोदन के बाद दोनों आरोपियों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.