गढ़वा, नवम्बर 8 -- मझिआंव। बरडीहा पुलिस ने एक वारंटी व एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि बरडीहा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव के दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसमें बरडीहा गांव निवासी सूरज पाल के लगभग 24 वर्षीय पुत्र बबलू पाल को मारपीट के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त हैं। उसे बरडीहा थाना केस थाना कांड संख्या 66/25 के तहत 24 अक्टूबर को मारपीट का मामला दर्ज किया गया था। दूसरा वारंटी 13 साल से फरार चल रहा था। अभियुक्त बरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव निवासी राम लखन उरांव के 26 वर्षीय पुत्र संतोष उरांव के खिलाफ वारंट निर्गत किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...