देवघर, अक्टूबर 7 -- देवघर, प्रतिनिधि रिखिया पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेया पर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में कुसमाहा गांव निवासी राजू यादव और कुसुमडीह गांव निवासी बिरजू यादव शामिल है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों मामलों की गहन जांच के बाद आरोपियों की संलिप्तता स्पष्ट हुई, जिसके आधार पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...