लातेहार, नवम्बर 29 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। थाना पुलिस ने शनिवार को अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपी बिरेंद्र उरांव और सलीमा देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त दोनों व्यक्ति घर में अवैध रूप से जावा महुआ तैयार कर शराब बनाते हैं और उसकी बिक्री करते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की, जहां से अवैध रूप से तैयार की जा रही शराब से संबंधित सामग्री बरामद की गई। मौके पर मौजूद अवैध जावा महुआ को पुलिस ने नष्ट कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...