चतरा, दिसम्बर 27 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज पुलिस के द्वारा शनिवार को गेरुआ और डटमी गांव में छापामारी अभियान चलाकर दो अलग-अलग मामलों के आरोपियों को गिरफ्तार कर चतरा जेल भेज दिया गया। जेल जाने वालो में गेरुआ गांव के मनोज भारती का 19 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार और डटमी गांव के मो0 मनान शामिल है। दोनों को मेडिकल जांच के बाद चतरा जेल भेज दिया गया है। सूरज कुमार पर लड़की भगाने का मामला दर्ज है। वही मो मनान के विरुद्ध जमीनी विवाद से संबंधित मामला दर्ज है। दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे। छापामारी अभियान में एसआई भोला साव, एएसआई अजय महतो सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...