किशनगंज, जनवरी 5 -- पोठिया। निज संवाददाता पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के छत्तरगाछ कोल्था कॉलोनी निवासी देवनंदन रॉय आत्महत्या मामले में दर्ज कांड संख्या 127/25 के दो आरोपियों के घर सोमवार को चार थाना के पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत अलग-अलग आरोपी छतरगाछ निवासी आदिल रब्बानी तथा झीनाखोर गांव निवासी मो. जिशान के घर इश्तेहार चिपकाया है। सर्किल इंस्पेक्टर ठाकुरगंज के नेतृत्व में चार थाने की पुलिस ढोल बजाकर फरार नामजद आरोपी छत्तरगाछ मियांबस्ती निवासी आदिल रब्बानी एवं झीनाखोर गांव के जीशान के घर पहुँची और दोनों के घरों पर इश्तेहार चिपकाया। यह कार्रवाई न सिर्फ इलाके में चर्चा का विषय बन गई है, बल्कि इससे पुलिस की सख्त कार्यशैली का भी लोगों के बीच संदेश गया है। इधर इश्तेहार चिपकाने के दौरान पुलिस ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि दोनों आरोपित या तो थाना म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.