पटना, जनवरी 16 -- बिहार कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मिड कॅरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम फेज-पांच में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद जाएंगे। इनमें बिहार कैडर के 1996 बैच के अधिकारी एवं आर्थिक अपराध इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक नैयर हसनैन खान और विशेष शाखा के आईजी राकेश राठी भाग लेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम 2 फरवरी से 13 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार, इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.