महाराजगंज, अक्टूबर 27 -- फरेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा और पीएचसी लोकविद्यापीठ नगर का औचक निरीक्षण किया। मरीजों व तीमारदारों से बात कर इलाज व अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई, दवा वितरण, प्रसूति कक्ष, आयुष्मान कक्ष, इंसेफेलाइटिस कक्ष, दवा भंडारण कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, ईटीसी कक्ष आदि की स्थिति देखी। डॉक्टरों की उपस्थिति पंजिका, दवाओं के स्टॉक रजिस्टर एवं रोगियों के उपचार संबंधी अभिलेखों की जांच की। मरीजों ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया। साफ-सफाई में लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रसव कक्ष में आवश्यक उपकरणों एवं जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता की भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.