अल्मोड़ा, मार्च 3 -- भिकियासैंण, संवाददाता। दो अस्पतालों से रेफर गर्भवती महिला का सोमवार को एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव हुआ। सीएचसी देघाट के बाद सीएचसी भिकियासैंण से भी महिला को रेफर कर दिया गया था। इसके बाद करीब पांच किलोमीटर दूर ही एंबुलेंस में महिला का सुरक्षित प्रसव हुआ। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों को वापस भिकियासैंण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के मुताबिक स्याल्दे के नौगांव मालीखेत निवासी पूजा पत्नी हीरा सिंह को रविवार को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजन उसे सीएचसी देघाट लेकर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक डॉक्टरों ने महिला को पीपीपी मोड पर संचालित सीएचसी भिकियासैंण के लिए रेफर कर दिया। सीएचसी भिकियासैंण की महिला डॉक्टर ने भी प्रसव की स्थिति को जटिल बताया और रानीखेत के लिए रेफर कर दिया। भिकियासैंण से महज पांच किमी की दूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.