आरा, दिसम्बर 17 -- सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के बरूहीं गांव के समीप से दो अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध बालू परिचालन के खिलाफ बुधवार सुबह के समय बरूहीं व ननउर के समीप छापेमारी अभियान चलाया गया। इसमें बिना चालान के बालू ले जाते दो ट्रैक्टरों को पुलिस की ओर से जब्त किया गया। हालांकि पुलिस को देखते ही चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस की ओर से दोनों ट्रेक्टरों को जब्त कर कानूनी कार्रवाई के लिए थाना लाया गया। यह जानकारी सहार पुलिस ने देते हुए बताया कि खनन विभाग को इसकी सूचना देते हुए कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...