गिरडीह, जनवरी 30 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी के अंचल अधिकारी अखिलेश प्रसाद ने गुरुवार को तिसरी के बलियारी में छापेमारी कर दो अवैध माइका गोदामों के खिलाफ फिर एक बार कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए की कीमत के भारी मात्रा में अवैध माइका जब्त किया है। छापेमारी टीम में तिसरी थाना के एसआई लव कुमार, प्रभारी सीआई रितेश कुमार आदि शामिल थे। यह कार्रवाई खोरीमहुआ एसडीएम अनिमेष रंजन के आदेश के आलोक में की गई है। बताया गया कि खोरीमहुआ एसडीएम अनिमेष रंजन को फिर से माफियाओं द्वारा अवैध माइका का कारोबार करने तथा तिसरी के बलियारी गांव में स्थित दो गोदामों में तस्करी के लिए भारी मात्रा में अवैध माइका का भंडारण करने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर ही एसडीएम अनिमेष रंजन ने तिसरी सीओ को कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। जिसके आलोक में तिसरी सीओ अखिलेश प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.