रामपुर, फरवरी 16 -- बिलासपुर। हाईवे पर दो अलग-अलग हादसों में जीजा-साले समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की स्थिति गंभीर देख उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर थाना कुंडेश्वरी भट्टा कालोनी निवासी धर्मवीर अपने साले सागर के साथ खूंटाखेड़ा गांव में अपनी भांजी की शादी में शामिल होने आए थे। रविवार सवेरे करीब दस बजे दोनों बाइक से किसी काम से अड्डे पर जा रहे थे। बताया गया कि हाईवे पर पंजाबनगर के निकट कट पर उनकी बाइक आगे जा रही दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दूसरी बाइक पर सवार भोट थाना क्षेत्र के मिलक मुण्डी गांव निवासी खलील अहमद सहित तीनों लोग काफी दूर जा गिरे। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। एंबुलेंस के माध्यम से तीनों घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य ...