चाईबासा, फरवरी 7 -- नोवामुंडी, संवाददाता। नोवामुंडी मुख्य सड़क पर दो अलग-अलग जगह हुई सड़क दुर्घटना में दो लोग जख्मी हो गए हैं। घायल होने वाले में महुदी मुंडासाई गांव के मंगल मुंडा व बड़ाजामदा फुटबाल मैदान बस्ती के शारदा नामक युवक को गंभीर चोट लगी है। मंगल मुंडा के सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। शारदा नामक युवक के सिर पर भी चोट लगने से उसे जेनरल कक्ष में रखा गया है। मुंडासाई से जख्मी युवक को देखने पहुंचे स्वजनों से पूछताछ के दौरान बताया गया कि घटना के पहले मुंडासाई के मंगल मुंडा तोड़ेतोपा से घर लौटने के दौरान आगे से आ रही बाइक के बीच टक्कर लगने से सभी लोग बीच सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें सड़क के बीच से खींचकर हटा दिया। विपरीत दिशा से आ रही बाइक पर सवार दोनों युवकों को हल्की च...