अमरोहा, दिसम्बर 10 -- मंगलवार को दो अलग-अलग स्थानों पर बच्चों को आवारा कुत्तों ने हमला बोलकर घायल कर दिया। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सात वर्षीय बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। क्षेत्र में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। स्थानीय सीएचसी में रोजाना 60 से 70 एंटीरैबीज लग रहे हैं। क्षेत्र के गांव पूठी निवासी अमित कुमार का चार वर्षीय बेटा प्रत्यक्ष मोहल्ला मायापुरी में अपनी ननिहाल आया हुआ था। वह मंगलवार को ननिहाल में घर के सामने खेल रहा था। आवारा कुत्ते ने उसे अकेला देख हमला बोल दिया। शरीर पर कई जगह उसे काट लिया। बच्चे की आवाज सुनकर दौड़े लोगों ने किसी तरह कुत्ते को वहां से हटाया। परिजन उसे सीएचसी ले गए, चिकित्सक ने एंटीरैबीज लगाया। इसके अलावा ओसीता जगदेपुर गांव निवासी श्रीकृष्ण की सात वर्षीय बेटी वैष्णवी दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.