लातेहार, दिसम्बर 13 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ थाना क्षेत्र में गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह दो अलग अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स रेफर किया गया है। पहली घटना घुटाम ग्राम के पास एक बाइक दुर्घटना में फलिंदर पाहन घुटाम गांव निवासी घायल हो गया। घायल युवक लातेहार जिला मुख्यालय से आवश्यक कार्य निपटाकर घर लौट रहा था, इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उसके हाथ, पैर, सिर एवं शरीर के कई हिस्सों में चोट आई वहीं दूसरी घटना शुक्रवार सुबह घटी जहां इचाक ग्राम के पास सरिया लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में चालक अनिल कुमार यादव मेदिनीनगर निवासी घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से चालक को बालूमाथ साम...