लातेहार, दिसम्बर 16 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मारंगलोइया गांव के पास बाइक सड़क दुर्घटना में एक दंपती घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मारंगलोइया ग्राम निवासी परदेसी उरांव, पत्नी रीना देवी को बाइक में सवार कर बालूमाथ से आवश्यक कार्य कर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान घर के कुछ दूरी में ही बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे पति-पत्नी घायल हो गए। दूसरी सड़क दुर्घटना शेरेगड़ा उच्च विद्यालय के पास घटी। जहां पर अमरवाडीह ग्राम निवासी संजय गंझू उम्र अपने बाइक में सवार होकर बालूमाथ की ओर से अपना घर जा रहा था। इसी दौरान उच्च विद्यालय के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे बाइक चालक घायल हो गया। दोनों घटना के बाद घायल लोगों को स्थानीय ग्रामीणों के मदद से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक सुरेंद्र कुमार के द्वारा प...