गोरखपुर, फरवरी 18 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सेंट एंड्रूज कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट लीग ए-डिवीजन के मुकाबले में बुधवार को संस्कृत‍ि की टीम ने एनएस क्रिकेट एकेडमी सारताज पर एकतरफा जीत दर्ज की। संस्कृत‍ि ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 35 ओवर में 315 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में एनएस की टीम 23.1 ओवर में 81 रन पर आलआउट हो गई। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए संस्कृत‍ि के खिलाड़ी पैरी को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। वहीं, गोरक्ष क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट लीग बी डिवीजन के एक अन्य लीग मुकाबले में कल्याण सिंह संस्कृति ने राणा क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से पराजित किया। 30 ओवर के इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी राणा क्रिकेट क्लब ने 6 विकेट पर 186 रन बनाए, जवाब में संस्कृति पांच विकेट...