मोतिहारी, दिसम्बर 8 -- मोतिहारी, निसं। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से दो बाइक की चोरी हो गई। इसमें पतौरा गांव से एक बाइक की चोरी हो गई। बाइक चोरी को लेकर पताही थाना क्षेत्र के पदुमकेर वार्ड 6 निवासी छोटू कुमार सिंह के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। बताया गया है कि वह पतौरा गांव स्थित एक घर के गृह प्रवेश में भाग लेने आया था। रात में जब घर से बाहर आया तो उसकी बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। इसको लेकर उसने अज्ञात चोरों को आरोपित किया है। वहीं थाना क्षेत्र के पटपरिया बांध के समीप से एक बाइक की चोरी हो गई। बाइक चोरी को लेकर थाना क्षेत्र के हसुआहां गांव निवासी कुनिप कुमार के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें कहा है कि वह घर के बाहर बाइक खड़ी कर अंदर चला गया। सुबह जगने पर देखा कि उसकी बाइक गायब थी। काफी ख...