बदायूं, दिसम्बर 18 -- बदायूं, संवाददाता। हादसे में एक पल में दो परिवारों की दुनिया उजड़ गई। जिन हाथों से घर चलता था, वही हाथ अब हमेशा के लिए थम गए। किसी के सिर से बेटे का साया उठा, तो किसी के बच्चे पिता की राह देखते रह गए। हादसे ने सिर्फ दो जिंदगियां नहीं छीनीं, बल्कि कई घरों की उम्मीदें भी तोड़ दीं। उसावां थाना क्षेत्र के उदय नगला गांव निवासी अर्जुन उर्फ बंटू 25 वर्ष पुत्र पेशकार अपने पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। खेतीबाड़ी कर परिवार का सहारा बने अर्जुन की मौत के बाद घर में सन्नाटा पसरा है। पीछे रह गया उनका एक मासूम बेटा, जिसके भविष्य की चिंता ने पूरे परिवार को भीतर तक तोड़ दिया है। जिन कंधों पर जिम्मेदारियों का बोझ था, वही कंधे अचानक छिन जाने से परिवार खुद को असहाय महसूस कर रहा है। मां-बाप की आंखें बेटे को तलाशती हैं और हर सवाल उसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.