जहानाबाद, फरवरी 18 -- हुलासगंज, निज संवाददाता जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा फरार वारंटियों और अवैध शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बनवरिया गांव में लंबे समय से फरार चल रहे मारपीट मामले के आरोपी उतनी देवी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कई दिनों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी। इसके अलावा अवैध शराब कारोबार से जुड़े पूर्व के अभियुक्त आंधी मांझी को भी छापेमारी के दौरान पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी इस तरह के मामलों में संलिप्त रह चुका है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। दोनों अभियुक्तों से पूछताछ के बाद ...