अररिया, फरवरी 25 -- अररिया, निज संवाददाता नगर थाना की पुलिस ने सोमवार की रात को दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त में अररिया प्रखंड क्षेत्र के प्रेम नगर वार्ड संख्या तीन निवासी सैय्याद पिता बदरुद्दीन है।वह पांच साल पूर्व के एक मामले में अभियुक्त है।जबकि दूसरा गिरफ्तार व्यक्ति महिसाकोल निवासी शंकर शर्मा पिता जगदीश शर्मा है। इनके खिलाफ न्यायालय से वारंट निर्गत था।नगर थानेदार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों व्यक्ति को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...