लखीसराय, जनवरी 7 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय पुलिस ने थानाध्यक्ष भगवान राम की अगुवाई में मंगलवार को रामपुर गांव में एक शख्स को लखीसराय न्यायालय में हाजिर होने को लेकर दो घरों पर इश्तेहार चिपकाया। इस अवसर पर अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार,एस आई मो.आलम , खुर्शीद आलम एवं अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। रामपुर गांव के ग्रामीण रामानुज सिंह के पुत्र और अभियुक्त रोहित सिंह उर्फ भांजी सिंह के घर पर ढोल बजाकर इश्तेहार चिपकाया गया। इसके साथ रामानुज सिंह के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया। दोनों आरोपी पिता-पुत्र हैं।थानाध्यक्ष ने पुष्टि करते हुए कहा कि तीस दिनों के अंदर न्यायालय या थाना में दोनों अभियुक्तों के द्वारा आत्म समर्पण नहीं करने पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई जाएगी। लाउडस्पीकर से प्रचार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...