फिरोजाबाद, फरवरी 22 -- पुलिस ने आदतन अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को तीन-तीन माह को जिलाबदर घोषित किया। इन्हें थाना पुलिस ने जिले की सीमा से बाहर भेजा। जिला बदर अवधि के दौरान जनपद की सीमा में पाये जाने पर उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। एसएसपी सौरभ दीक्षित लगातार आदतन अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही कर रहे हैं। इसके तहत पुलिस ने दो आदतन अपराधियों सूरज उर्फ सूर्या पुत्र अरविन्द निवासी एलानी नगर आसफाबाद थाना रसूलपुर तथा अब्दुल पुत्र बादई खां निवासी नगला सिकन्दर थाना रजावली को जिला बदर किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना रसूलपुर एवं रजावली पुलिस ने जिलाबदर अभियुक्तों को नोटिस तामील कराकर 03 माह के लिए जिलाबदर किया। इन्हें पुलिस ने जिले की सीमा से बाहर छोड़ते हुए इस अवधि में जिले में प्रवेश न करने की ह...