रुडकी, जनवरी 2 -- डीएम के आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार को दो गिरोहों के सरगनाओं और सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं। मंगलौर कोतवाली के इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि एक गिरोह के सरगना निपुल उर्फ छोटा निवासी ब्रह्मपुर जट के खिलाफ हत्या के प्रयास, वसूली, अपहरण की धमकी, चोरी और अवैध हथियार रखने जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। उसके मुख्य सहयोगियों में प्रशांत उर्फ सन्नी, अंकुश उर्फ रांझा उर्फ राजा, अभिषेक उर्फ रोबिन और रूपेश उर्फ राहुल शामिल हैं। दूसरे गिरोह का नेतृत्व सलमान निवासी तेल्लीवाली कर रहा था। उसके साथ आस मोहम्मद और मोहम्मद साहिल निवासी लिब्बरहेड़ी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.