बागपत, फरवरी 24 -- बागपत। बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को अनाधिकृत कालोनियों के विरूद्ध अभियान चलाया। टीम ने बागपत में विकसित की जा रही दो अनधिकृत कॉलोनियों को बुलडोजर से ध्वस्त कराया। अधिकारियों ने बताया कि बिलाल, रिजवान, हरबीर, रमेश व रिडकु आदि द्वारा बारफखानें के पीछे के 10000 वर्ग मीटर में अनाधिकृत कॉलोनी विकसित करा रहे थे। वहीं, सुधारस चौहान द्वारा महावीर एन्क्लेव कॉलोनी के पीछे लगभग 5000 वर्ग मीटर में अनाधिकृत कालोनी विकसित की जा रही थी। उक्त दोनों कॉलोनियां बिना ले-आउट स्वीकृति एवं बिना विकास अनुमति के विकसित की जा रही थी। जिसके चलते उन्हें ध्वस्त कराया गया, साथ ही कालोनाइजरों को भविष्य में बगैर प्राधिकरण की स्वीकृति के कालोनी विकसित करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...