आरा, फरवरी 16 -- आरा। अधिवक्ता जग नारायण सिंह और बालेश्वर उपाध्याय का निधन होने पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सिविल कोर्ट परिसर स्थित अधिवक्ता हॉल में शोक सभा की गई। संचालन महासचिव मनमोहन ओझा ने किया। शोक सभा के बाद अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से अपने को अलग रखा। दूसरी ओर प्रभारी प्रधान जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश शैलेन्द्र कुमार पांडा की अध्यक्षता में शोकसभा की गई। न्यायिक पदाधिकारी पदाधिकारी, पीपी राणा प्रताप सिंह, जीपी रामधनी भारती, पूर्व पीपी नागेश्वर दुबे, अधिवक्ता रामसुरेश सिंह, बिहार बार काउंसिल सदस्य पन्नग त्रिपाठी, अधिवक्ता सिधेश्वर उपाध्याय, सरिता श्रीवास्तव, विष्णुधर पांडेय, बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गोरखनाथ मिश्रा समेत कई लोग शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...