मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। सिविल कोर्ट के दो अधिवक्ताओं महेश प्रसाद सिन्हा व सियावर शाही के निधन पर मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन ने शोकसभा की। दोपहर तीन बजे बार लाइब्रेरी हॉल में हुई शोकसभा की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकृष्ण ठाकुर उर्फ रामबाबू ठाकुर ने की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद सभी अधिवक्तओं ने खुद को न्यायिक कार्यों से अलग रखा। मौके पर एसोसिएशन के महासचिव सच्चिदानंद सिंह, केशव कुमार, विनोद कुमार, जयमंगल प्रसाद, सुधीर कुमार ओझा, सुशील कुमार सिंह, दीपक कुमार, विभूतिनाथ झा, श्वेता कुमारी, भारत भूषण, बेबी कुमारी, शिल्पी कुमारी, मो. अकील, आशुतोष चंदन, रवींद्र कुमार सिंह सहित अन्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...