मुंगेर, मई 30 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। हवेली खड़गपुर प्रखंड कार्यालय परिसर के टाइसेम भवन में गुरुवार को विदाई सह सम्मान समारोह हुआ। यह कार्यक्रम प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ब्रजकिशोर और प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजीव रंजन के सेवानिवृत्ति पर आयोजित किया गया। दोनों अधिकारी सोमवार को सेवा से निवृत्त हो गए। कार्यक्रम का संचालन बीपीआरओ मनोज कुमार ने किया। दोनों पदाधिकारियों को फूल माला पहना कर अंगवस्त्र भेट कर सम्मान किया गया। समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रौशन, बीडीओ प्रियंका कुमारी, पंचायती राज पदाधिकारी मनोज कुमार, राजस्व पदाधिकारी आशीष यादव, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शशि भूषण शशि, कल्याण पदाधिकारी राजेश कुमार, सीडीपीओ पुष्पा कुमारी, पीएचईडी जेईई पायल कुमारी, महमूद आलम, गौरव मिश्रा और मनीष कुमार आिद मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्...