मोतिहारी, अप्रैल 18 -- पताही, एसं। पताही अंचल क्षेत्र के पदुमकेर पंचायत के जरदाहा गांव में विगत माह आग लगने से जरदाहा में दो लोगो का घर जल गया था। जिसका आवेदन अंचल को प्राप्त हुआ था। आवेदन के अलोक में कर्मचारी भेज रिपोर्ट बनवाया गया था। जिसके बाद दोनों अग्निपीड़ित परिवार के महिला लाभुकों को पताही सीओ नाज़नी अकरम की उपस्थिति में राजस्व अधिकारी अनिल कुमार द्वारा सहायता राशि बारह - बारह हजार रुपये का चेक दिया गया। सीओ नाज़नी अकरम ने बताया कि विगत माह अंचल क्षेत्र के जरदाहा में आग लग गई थी, जिससे नर्मिला देवी और रानी देवी का घर जल गया था। जिसके अलोक में सरकार से मिलने वाली सहायता राशि का चेक दोनों लाभुकों को दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.