सहारनपुर, सितम्बर 22 -- राष्ट्रीय लोकदल के खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने बताया कि 25 सितंबर को सहारनपुर में मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। हकीकत नगर स्थित पार्टी कैंप कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत बनाने और संगठन विस्तार के लिए दो अक्टूबर से देशभर में एकता यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा रालोद के 18 मंडलों में आयोजित सम्मेलन से होकर गुजरेगी, और सभी कार्यक्रमों में पार्टी सुप्रीमो जयंत चौधरी भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि एकता यात्रा में सभी वर्गों के लोगों को जोड़ा जाएगा और जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जाएगा। इस यात्रा की जिम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.