बलिया, जनवरी 11 -- बलिया, संवाददाता। पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंतराज्यीय असलहा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक एसयूवी, एक राइफल और चार तमंचा बरामद किया है। पूछताछ के बाद केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया। एसओ गड़वार हितेश कुमार और चौकी इंचार्ज रतसर पवन कुमार शनिवार की रात गश्त कर रहे थे। इस दौरान रतसर पुलिया के पास मौजूद थे। इसी बीच सड़क से गुजर रही एक संदिग्ध एसयूवी पर नजर पड़ी तो जवानों ने रोकने का प्रयास किया। हालांकि उसमें सवार लोग गाड़ी लेकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर कुछ दूरी पर घेराबंदी कर गाड़ी को पकड़ लिया। छानबीन में पुलिस ने कार से एक रायफल और चार तमंचा के साथ सिवान (बिहार) के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के संठी निवासी विश्वरुप सिंह उर्फ बिकाऊ तथा चंदन सिंह को हिरासत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.