बुलंदशहर, जनवरी 7 -- सिकंदराबाद। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात गश्त के दौरान चोला रोड स्थित एक बंद पड़ी फैक्ट्री के पास से दो अंतरजनपदीय बैटरी चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह ई-रिक्शा बैटरियां, एक तमंचा, कारतूस, चाकू और एक स्कूटी बरामद की है। खुर्जा गेट पुलिस चौकी प्रभारी नीरज शर्मा ने बताया कि आरोपी हापुड़, दादरी और आसपास के क्षेत्रों से ई-रिक्शा की बैटरियां चोरी करते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आयुष निवासी खादमोहन नगर स्याना (हाल निवासी नोएडा) और मोहम्मद जैद निवासी छासियावाड़ा, सिकंदराबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...