पूर्णिया, जनवरी 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ दो अंगीभूत महाविद्यालयों में शिक्षक प्रशिक्षण स्नातक कोर्स की पढ़ाई कराई जाती है, जिसमें फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज और दर्शन शाह महाविद्यालय कटिहार शामिल है। इन दोनों कॉलेजों में शिक्षक प्रशिक्षण स्नातक कोर्स की पढ़ाई बंद होने का संकट मंडरा रहा है। कोर्स की मान्यता रद्द की जा सकती है। दोनों कॉलेजों में मापदंड से आधे शिक्षक एवं नॉन टीचिंग हैं। शिक्षकों की कमी के कारण कभी भी राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के द्वारा उनकी मान्यता को रद्द की जा सकती है। वहीं पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा शिक्षकों की नियुक्ति हेतु कई बार विज्ञापन तो निकाला गया और आवेदन भी ली गई लेकिन आवेदन लेकर नियुक्ति करने हेतु कभी भी गंभीर पहल नहीं की गई। पूर्णिया विश्वविद्यालय बनाओ संघ...