दुमका, फरवरी 13 -- दुमका, प्रतिनिधि।36 घंटे के बाद भी दोहरे हत्या कांड का खुलासा नहीं हो पाया है। बुधवार की सुबह में दुमका के सदर इंस्पेक्टर के कार्यालय के पीछे के बरामदे से मां और उसकी छह साल की बेटी के शव को बरामद किया गया था। इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों मां और बेटी के शवों की पहचान नहीं हो पाई है। शवों को 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस के शीतगृह में सुरक्षित रखा गया है। प्रथम दृष्टया में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद दोनों मां और बेटी की गला दबाकर हत्या कर देने की आशंका जताई गई है। नगर थाना की पुलिस घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक को महिला के साथ बातचीत करने की तस्वीर कैद हुई है। पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ भी की है। बता दें कि महिला बहुत ही...