सुल्तानपुर, सितम्बर 29 -- सुलतानपुर। प्रधानी के चुनाव विवाद में ढाई साल पहले संग्रह अमीन और उसके भतीजे के चर्चित हत्याकांड में सोमवार को विवेचक अमर सिंह की गवाही दर्ज हुई। पीड़ित पक्ष के निजी अधिवक्ता प्रज्ज्वल श्रीवास्तव ने बताया कि कोर्ट ने साक्षी विवेचक को तीन अक्टूबर को शेष साक्ष्य के लिए फिर तलब किया है। मुसाफिरखाना कोतवाली के भद्दौर निवासी संग्रह अमीन सुरेश यादव व उसके भतीजे बृजेश यादव की 27 फरवरी 2023 को चुनावी रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में 12 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा विचाराधीन है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.