गाज़ियाबाद, फरवरी 2 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। खोड़ा थाना क्षेत्र में ढाबे पर हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने सोमवार को दो नाबालिग समेत चार आरोपियों को पकड़ा। इनमें दो आरोपी मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हो गए। नाबालिगों को पुलिस ने बाद में दबिश देकर हिरासत में लिया। हत्याकांड में मरने वालों को नाबालिगों ने भी चाकू मारे थे। दोनों ढाबे पर ही काम करते थे। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान दोहरे हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों के बारे में सूचना मिली। दोनों क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे थे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो फायरिंग कर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया । आरोपियों ...