कौशाम्बी, जुलाई 5 -- मंझनपुर, संवाददाता चरवा थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गांव की राजकुमारी उर्फ गायत्री देवी की हत्या का एक और आरोपी शनिवार सुबह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तारी के बाद लिखापढ़ी कर उसका चालान कर दिया गया है। मोहिद्दीनपुर गांव निवासी राजकुमारी उर्फ गायत्री देवी की 29 जून की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि उसके पति मानसिंह रिटायर्ड फौजी थे। एक साल पहले उनका बीमारी की वजह से निधन हो गया था। गायत्री देवी की तीन बीघा जमीन पर जेठ के लड़कों की नजर थी। वह चाहते थे कि गायत्री देवी उनको जमीन वरासत कर दे, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थी। इसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मुकदमा गायत्री देवी ने चकबंदी कार्यालय से अपने पक्ष में जीत लिया था। इसकी खुन्नस में उसकी हत्या की गई थी। मामले में मृतका के भाई गया ...