रुडकी, फरवरी 4 -- कोतवाली भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम बिनारासी में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 1 फरवरी को रविदास जयंती की शोभायात्रा सकुशल संपन्न होने के बाद शाम करीब पांच बजे हुई थी। युवती से संबंधों के शक को लेकर शुरू हुए विवाद में पहले विशाल पक्ष द्वारा आनंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आक्रोशित आनंद पक्ष के लोगों ने विशाल के चाचा मांगेराम की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी और गांव में आगजनी व तोड़फोड़ कर शांति व्यवस्था भंग की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.