पूर्णिया, जनवरी 8 -- धमदाहा, एक संवाददाता।अनुमंडल मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन के सभागार में मतदाता सूची शुद्धिकरण को लेकर प्रखंड के बीएलओ के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने की। बैठक में अवर निर्वाचन पदाधिकारी धमदाहा आशुतोष मिश्रा, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकाश कुमार, अंचल अधिकारी कुमार रविंद्र नाथ एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमारी कुंदन की मौजूदगी में लगभग पांच दर्जन बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बीएलओ को निर्देश दिया कि जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हैं, उनकी पहचान कर दोहरी प्रविष्टि को हटाते हुए शुद्ध सूची तैयार करें। इसके साथ ही जिन मतदाताओं के नाम के सामने किसी अन्य व्यक्ति की तस्वीर लगी हुई है, उनकी फोटो शुद्धिकरण के लिए संबंधित मतदाता को बुला...