बांदा, नवम्बर 28 -- बांदा। संवाददाता रेलवे की ओर से झांसी-मानिकपुर रेलखंड में खुरहंड, डिंगवाही व बांदा स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इस समय यहां नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होने से कई गाड़ियों का संचालन प्रभावित रहेगा और कई का समय बदला गया है। स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि दोहरीकरण कार्य के चलते ग्वालियर-प्रयागराज (गाड़ी संख्या 111801), प्रयागराज-ग्वालियर (गाड़ी संख्या 211802), चित्रकूट-कानपुर (गाड़ी संख्या 314109), कानपुर-चित्रकूट (गाड़ी संख्या-414110), झांसी-बांदा (गाड़ी संख्या-564613) व बांदा से झांसी (गाड़ी संख्या-664614) का संचालन 11 दिसंबर को बंद रहेगा। वहीं पांच दिसंबर से 11 दिसंबर तक मानिकपुर-कानपुर व कानपुर-मानिकपुर पैसेंजर ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। उन्होंने बताया कि कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। बरौन...