बांदा, दिसम्बर 10 -- बांदा। संवाददाता खैरार से मानिकपुर दोहरीकरण रेल लाइन प्रोजेक्ट का कार्य लगभग पूर्ण होने को है। कार्यदायी संस्था उत्तर मध्य रेलवे कांस्ट्रक्शन डिवीजन प्रयागराज ने रेलटेक इंफ्रा वेन्नावर प्रा.लि. लखनऊ से कार्य को पूर्ण कराया। बुधवार को कंपनी के अधिकारियों सहित रेलवे के अधिकारियों ने खैरार से मानिकपुर तक की दोहरी रेल लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने उन सभी मानकों को परखा जो कि आवश्यक रहे। प्रोजेक्ट मैनेजर रवींद्र सिंह, अमित सक्सेना, मानवेंद्र सिंह ने खुरहंड रेलवे लाइन व खुरहंड, डिंगवाही रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग, टिकटघर आदि का निरीक्षण किया। चीफ रेलवे सेफ्टी कमिश्नर, डीआरएम झांसी, सीओ कांस्ट्रक्शन प्रयागराज, सीपीएम प्रयागराज, डिप्टी सीपीएम कांस्ट्रक्शन प्रयागराज व रेलवे के ओपन लाइन स्टाफ ने वह हर बारीकी देखी जो संचालन म...