लखनऊ, जनवरी 21 -- बीकेटी में किराए के मकान में रहती थी छात्रा कमरे में फंदे पर लटका मिला प्रियांशी का शव बीकेटी, संवाददाता। बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के बरगदी गांव में मंगलवार रात लखीमपुर खीरी निवासी नर्सिंग की छात्रा ने कमरे में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। घटना से पहले एक युवक से व्हाट्सएप चैट की बात सामने आई है। बुधवार सुबह बड़ी बहन ड्यूटी से लौटी तब घटना की जानकारी हुई। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल कब्जे में लिया है। उसमें एक युवक से हुई व्हाट्सएप चैट में खुदकुशी की बात सामने आई है। लखीमपुर खीरी जिले के साधूराम वर्मा की बड़ी बेटी नैंसी वर्मा बीकेटी क्षेत्र के बरगदी गांव में रज्जन तिवारी के मकान में किराए पर रहकर एक निजी अस्पताल में काम करती थी। उसके साथ उसकी 20 वर्षीय छोटी बहन प्रियांशी...